सेवराई।पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भजा।
पंचायत सहायक यूनियन ब्लॉक भदौरा के अध्यक्ष याकूब खान के नेतृत्व में पंचायत सहायकों ने जुलूस निकल कर अपनी मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा।ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि महज छ हजार रुपए दिए जाते है जिसमें स्वयं पंचायत विभाग के अलावा अन्य कई विभागों का कार्य भी कराया जाता है।मानदेय की अगर बात किया जाए तो प्रतिदिन 200 रुपए के हिसाब से ही दिया जाता है।जो एक मनरेगा मजदूर के मजदूरी से भी कम है। 2021 में विकास को आयाम दिलाने के लिए हर ग्राम पंचायतों में एक मेधावी विद्यार्थियों की पंचायत सहायक की पद पर नियुक्ति की गई थी।जिसकी सभी पंचायत सहायकों ने निभाया भी।
जिससे गांव के लोगों को सुविधाओं के लिए इधर उधर भटकना न पड़े।जिससे सचिवालय के संचालन में कई कार्य कराए जाने से अब बाधा उत्पन्न हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि पंचायत सहायकों को कुशल श्रेणी का मानकर 6000 हजार से बढ़ा कर 26910 रुपए प्रति माह किया जाय।अनुबंध प्रक्रिया समाप्त कर स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।सेवा नियमावली लागू किया जाय,महिला पंचायत सहायक के लिए स्थानांतरण नीति लागू किया जाय।पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत अधिकारी के सामान्य कार्य कर रहे है तो ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त पदों की भर्तियों में 50% आरक्षण किया जाय।अन्य कई सुविधाओं में शामिल करने की मांग की है। इस मौके पंचायत सहायक अध्यक्ष याकूब खान,अरमान खान,आफताब खान,चंदन,आशीष,प्रमोद,इमरान, शोएब,छोटेलाल,रितेश, मोनू,राजू आदि रहे।
मानदेय बढ़ाने को लेकर पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

