Site icon जनस्वराज हिंदी

माइनर टूटी,सौ बीघा किसानों के गेहूं की फसल जलमग्न

IMG 20250124 WA0020

दिलदारनगर। क्षेत्र के पचोखर गांव के दक्षिण पूर्व सिवान में दौदही से आलमगंज होकर पचोखर को जाने वाला माइनर शुक्रवार की रात में अज्ञात कारणों से टूट गया जिससे पचोखर और आलमगंज के दर्जनों किसानों की लगभग सौ बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। पचोखर गांव निवासी किसान आशुतोष राय ने बताया कि यह माइनर यहीं पर समाप्त हो जाता है और आगे जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके कारण प्रायः हर वर्ष यह टूट जाता और सैकड़ो बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो जाती है। किसानों ने बताया कि पचोखर के आशुतोष राय की पंद्रह बीघा , राधेश्याम पांडे दो बीघा,बंधन राम दो बीघा, कमलेश राय चार बीघा, गजेंद्र राय छह बीघा, राजेश राय व गुड्डू राय की पांच बीघा, अशोक राय आठ बीघा तथा रमेश राम की दो बीघा, व आलमगंज गांव के किसान श्रीकांत पांडे की चार बीघा नगीना राय तीन बीघा मुरारी पांडे आठ बीघा तथा प्रमोद प्रजापति की एक बीघा फसल जल मग्न हो गई तथा अन्य छोटे किसानों की भी कई बीघा फसल जलमग्न हो गई है जिससे किसानों में काफी आक्रोश और हताश है।

Exit mobile version