सेवराई। रामनवमी पर्व पर तहसील क्षेत्र के मां कामाख्या धाम शक्तिपीठ पर भव्य मेला का आयोजन 
गौरतलब हो कि चैत्र रामनवमी पर्व पर प्रत्येक वर्ष यहां मेला का आयोजन होता है। यहां फूलमाला प्रसाद आदि सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई जाती हैं। दुर दराज से आने वाले श्रद्धालु मां का दर्शन पूजन के साथ ही मेला का लुफ्त उठाते हैं। मां कामाख्या के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। मुख्य गेट से ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को अलग-अलग कतारबद्ध करते हुए दर्शन के लिए भेजा जा रहा था। मेला परिसर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता अखंड सिंह गहमरी के द्वारा नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई थी।

