Site icon जनस्वराज हिंदी

मां कामाख्या धाम दर्शन करने आए बिहार के युवक की हत्या

IMG 20250406 WA0027

सेवराई।तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत ताड़ीघाट बारा मार्ग गहमर स्थित एक होटल के पास बक्सर जिले का युवक दोस्तों के साथ यूपी के गहमर में स्थित मां कामाख्या के दर्शन करने गए युवक की हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की आधी रात लगभग यूपी के गहमर और बारे के बीच में एक होटल के समीप हुई है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं यूपी पुलिस ने चार दोस्तों को हिरासत में लिया है। घटना की सुचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

मृत युवक की पहचान बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा दुर्गा मंदिर के समीप देव प्रकाश (24) पिता ज्योति प्रकाश कसेरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार देव अपने दोस्तों के साथ बाइक से गहमर स्थित मां कामाख्या देवी के मंदिर में विशेष आरती व पूजन करने शनिवार को शाम गया था। इसके बाद वह दोस्त लौट तो आए लेकिन देव लौट के नहीं आया। तभी यूपी पुलिस के द्वारा फोन से सूचना मिली कि उसके देव प्रकाश की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद में कोहराम मच गया है। वहीं स्थानीय पुलिस ने बताया कि सुचना के अनुसार देव प्रकाश कि हत्या लोहे की रड़ से मार कर की गयी है। वहीं गहमर एसो ने बतया कि बक्सर के चौसा के निवासी युवक कि हत्या गहमर थाना क्षेत्र में हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version