Site icon जनस्वराज हिंदी

महाकुंभ मे ड्यूटी के दौरान मृत उपनिरीक्षक अंजनी कुमार राय के पैतृक गांव पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री,जताया शोक

IMG 20250208 WA0015

सेवराई। गाजीपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल महाकुंभ मे ड्यूटी के दौरान मृत उपनिरीक्षक अंजनी कुमार राय के पैतृक गांव

oplus_131072
oplus_131072

बसूका पहुंचे। जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात करते हुए घटना के प्रति गहरा शोक से व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी आर्य का अघोरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज रजा के साथ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।

प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल से मुलाकात करते हुए मृतक उपनिरीक्षक अंजनी कुमार राय के चाचा एडवोकेट शंभू नाथ राय ने विभाग के द्वारा अंजनी कुमार राय के निधन की घटना को छुपाने को लेकर कहां की घटना के बाद भी परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। और ना ही अभी तक शासन प्रशासन उनके मौत की पुष्ट जानकारी दे पा रहा है जबकि विभिन्न सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार उनकी मौत भगदड़ में अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण ही हुई है। अंजनी कुमार राय के चाचा शम्भू नाथ राय ने भाजपा की इस व्यवस्था पर भी सवाल उठाएं कहां संघ का यह तो नियम नहीं रहा है। उन्होंने अपेक्षा करते हुए कहा कि एक अंजनी के साथ ऐसा हुआ है दोबारा किसी और अंजनी के साथ ऐसा ना हो। बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आने के बाद ही भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की निद्रा टूटी है। इस दौरान प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने उन्हें सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। कहाकि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है, प्रभारी मंत्री होने के कारण हम सब यहां परिवार के लोगों के साथ शोक सम्वेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे हैं यह परिवार भी वैचारिक रूप से राष्ट्रवादी विचार के लोग हैं। परिवार के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि परिवार के लोगों का मानना है कि हमें सूचना पहले नहीं मिली इस बात का कष्ट है। अंजनी राय की मौत को लेकर शहिद का दर्जा दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह सरकार का विषय है। मौत के आंकड़ों के सवाल पर कहां की यह पारिवारिक मत है। महाकुंभ एक पवित्र कार्यक्रम है इसको लेकर राजनीतिक तुल ना दिया जाए।

इस दौरान पारस नाथ राय, पूर्व विधायक जमानिया सुनीता सिंह, डीएम आर्यका अखौरी, पुलिस अधिक्षक डॉ ईरज रजा आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

Exit mobile version