दिलदारनगर।अधिकारियों के निर्देश पर महाकुंभ मेला तथा रेलव पटरी सुरक्षा एवं ठंड को देखते हुए दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक मुन्ना लाल एवं रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में जवानों के साथ दिलदारनगर रेलवे स्टेशन,उसीया एवं दरौली स्टेशनों पर संयुक्त रूप से गस्त कर रेलवे ट्रैक की चेकिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया।इसके बाद रेल पटरियों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करते हुए रेल पटरीयों की सुरक्षा व ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वालो को चेतावनी दिया गया कि ऐसा करने वाले अपने आदत में सुधार नहीं लिए तो उनके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत करवाई की जायेगी।इस संबंध में जीआरपी के निरीक्षक प्रभारी मुन्ना लाल ने बताया की ऐसा करने वाले दोषियों के विरुद्ध विधिक करवाई कर गिरफ्तार किया जायेगा।इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल,जीआरपी के जवानों सहित अन्य विभागीय लोग मौजूद रहे।

