Site icon जनस्वराज हिंदी

मऊ जनपद में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सेवराई पत्रकार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौपा पत्रक

IMG 20241224 WA0036

 

सेवराई। मऊ जनपद में शिक्षिका के द्वारा 6 पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में सेवराई पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले सभी पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार सुमन्त सिंह सकरवार की अध्यक्षता में एक पत्रक सेवराई एसडीएम संजय यादव को सौपा गया जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित था।

पत्रकार सुमन्त सिंह ने बताया कि मऊ जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोलने से बौखलाई शिक्षिका के साथ ही शिक्षा विभाग और खुद बेसिक शिक्षा अधिकारी इतने भयभीत हो गए कि वह अपनी बचाव में पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि हकीकत यह है कि शिक्षीका रागिनी मिश्रा नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहती। और महीने में मात्र एक या दो दिन उपस्थित दर्ज कराकर शेष दिनों की उपस्थिति रजिस्टर में मनमानी ढंग से बना देती थी इसके अलावा बिना किसी विभाग की अनुमति के प्रदेश और देश के बाद भ्रमण करती और प्रवचन का कार्यक्रम करती रहती थी।

मऊ जनपद के इन पत्रकारों ने जब विभाग के इस पोल को खोल दिया तो पूरा शिक्षा विभाग पत्रकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया लेकिन पत्रकार भी अब ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। क्योंकि यह स्थिति न केवल स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर हमला है बल्कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का भी प्रतीक है ऐसे में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे ने समाज में गहरी नाराजगी पैदा किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले का जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाकर फर्जी मुकदमे को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाए साथ ही सहायक अध्यापिका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किया जाए।

पत्र देने वालों में शैलेन्द्र चौधरी, विवेक सिंह विक्की, सत्यानंद उपाध्याय, मारूफ अहमद खान, विनय यादव, इन्द्रासन यादव, सन्तोष आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Exit mobile version