Site icon जनस्वराज हिंदी

मंदिर समिति द्वारा वृहद पैमाने पर भंडारे का आयोजन

IMG 20260325 WA0064

सेवराई। चैत्र नवरात्रि के सप्तमी के दिन गहमर थाने के समीप एक मंदिर समिति द्वारा वृहद पैमाने पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। गहमर गांव के हनुमान चौतरा स्थित मां अष्टभुजी मंदिर समिति द्वारा चैत्र नवरात्रि के सप्तमी के दिन अष्टभुजी मां का प्रसाद चढ़ने के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों के अलावा मां कामाख्या धाम मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी अष्टभुजी मां का प्रसाद ग्रहण किया। उक्त अवसर पर मनीष सिंह बिट्टू, अभिजीत सिंह अंशु,अमन सिंह अप्पू, राहुल सिंह, राधे, विवेक सिंह, कालू चंदन सिंह ,अभिषेक सिंह,विकाश उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।

Exit mobile version