Site icon जनस्वराज हिंदी

भाजपा ने दी आम आदमी पार्टी को तगड़ी टक्कर, 47 सीटों से आगे

Screenshot results eci gov in 2025 02 08 13 46 03

बीजेपी ने दी आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर 24 वोटों से पीछे............

दिल्ली चुनाव 5 जनवरी को हुए थे और नतीजे आज आने वाले हैं। नतीजों में दिख रहा है कि भाजपा 47 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी से आगे चल रही है ,और 27 साल बाद दिल्ली में वापसी कर सत्ता में आने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दोपहर करीब 1:30 बजे निर्वाचन आयोग (EC) के आंकड़ों के अनुसार, 70 में से आम आदमी पार्टी (AAP), ने 23 सीटें जबकि भाजपा ने 47 सीटें जीती। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें दो प्रमुख दावेदार भाजपा और आप बने।

परवेश साहिब सिंह, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया, भाजपा के मुख्यमंत्री पद के शीर्ष चेहरों में से एक के रूप में उभरे हैं। वहीं आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में हार स्वीकार कर ली है। अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार करते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है,और बीजेपी को 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में वापसी के लिए भाजपा को बधाई दी।

पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा समर्थन देने के लिए दिल्ली के वोटरों का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “विकास और अच्छे शासन की जीत हुई है।”

पिछले तीन सालों की तरह इस साल भी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस अपना खाता खोलने में विफल रही।

Exit mobile version