Site icon जनस्वराज हिंदी

भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व शिक्षाविद् श्री पारसनाथ राय पहुंचे पत्रकार सुधीर राय के घर, जाना हाल-चाल

IMG 20241005 WA0045

 

*जनपद में भाजपा के सदस्यता अभियान को दे रहे धार, जुड़ रहे सैकड़ो लोग*

गाजीपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व जम्मू काश्मीर के एल जी श्री मनोज सिन्हा के बेहद करीबी माने जाने वाले शिक्षाविद व सरल स्वभाव के धनी श्री पारसनाथ राय हिंदी दैनिक समाचार लोक अधिकार व प्राइम टीवी के पत्रकार सुधीर राय के पैतृक गांव स्थित आवास पहुंचकर जाना हाल-चाल।
पिछले महीने की 27 सितंबर को पत्रकार सुधीर राय की दादी का 90 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया, जिसकी सूचना मिलने पर गाजीपुर भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व मनोज सिन्हा के बेहद करीबी व जनपद के शिक्षाविद श्रेणी में शुमार श्री पारसनाथ राय पत्रकार के देवकली ब्लाक स्थित पैतृक गांव सिहोरी पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से हाल-चाल जाना।
श्री पारसनाथ राय ने जिस तरीके से बेहद ही कम समय में अपने राजनीतिक कद को बढ़ाया है वो अपने आप में आश्चर्यजनक है श्री राय ने बताया कि चुनाव में जीत और हर एक अलग विषय है परंतु जनता के बीच रहना और उनके दु:ख तकलीफों को जानना व उन्हें दूर करने की कोशिश करना मानसिक संतुष्टि देता है।

Exit mobile version