सेवराई। तहसील क्षेत्र में भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया।
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के साथ ही उन्हें रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर भले ही शुभ मुहूर्त दोपहर डेढ़ बजे के बाद थी, लेकिन क्षेत्र में सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। रक्षा बंधन पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। उधर, सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भी भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया।
भाइयों ने अपनी बहनों के पास पहुंचकर तो बहनों ने भी अपने भाइयों के पास पहुंचकर राखी बांधी एवं उन्हें तिलक लगाकर आरती उतारी वह मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट करके उनके रक्षा का वचन दिया।
पूरे भारतवर्ष में भाई-बहन की इस अटूट बंधन को बड़े ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, राजसूय यज्ञ के समय द्रोपदी ने भी श्रीकृष्ण को रक्षासूत्र के रूप में अपने आंचल का टुकड़ा बांधा था जिसके बाद से बहनों द्वारा भाई को राखी बांधने की परंपरा शुरू हुई।

