Site icon जनस्वराज हिंदी

भदौरा रिजर्वेशन काउंटर को एक शिफ्ट करने का निर्देश,लोगों में आक्रोश,

Oplus

oplus_131072

oplus_131072

 

सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की एक शिफ्ट बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। रेलवे विभाग ने स्टेशन के काउंटर पर इस संबंध में नोटिस चस्पा कर दिया है।

स्टेशन पर पहले दो शिफ्ट में आरक्षण काउंटर चलता था। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक। अब रेलवे ने दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे की शिफ्ट को बंद करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले से क्षेत्र के रेल यात्री और व्यापारी संगठन नाराज हैं। उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों से दोनों शिफ्ट जारी रखने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अगर काउंटर की दूसरी शिफ्ट बंद की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से आग्रह किया है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। उनकी मांग है कि पहले की तरह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दोनों शिफ्ट में आरक्षण काउंटर चलाया जाए।

Exit mobile version