….कुल 100 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण एवं शारीरिक जांच की गई, जिसमें से 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया…..
सेवराई ।स्थानीय तहसील के विकास खंड सभागार में शनिवार को युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से SIS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन किया।
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 100 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण एवं शारीरिक जांच की गई, जिसमें से 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर स्थित कमांडेंट कार्यालय ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें कंपनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा।
एसआईएस कंपनी के एएसआई विक्रम सिंह गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है और आगामी 24 व 25 अगस्त को भी विकास खंड भदौरा पर भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के लिए कुल 200 पद और सुपरवाइजर के लिए 100 पद निर्धारित किए गए हैं, जिन पर नियुक्ति पूरी तरह योग्यता के आधार पर की जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को ₹14,000 से ₹32,000 मासिक वेतनमान प्रदान किया जाएगा, जो पद और अनुभव के अनुसार भिन्न होगा। इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि सुरक्षा सेवा क्षेत्र में कैरियर बनाने का अवसर भी मिलेगा।

