Site icon जनस्वराज हिंदी

भदौरा ब्लॉक के10 परिषदीय स्कूलों में डिजिटल शिक्षा की शुरुआत,स्मार्ट टीवी, यूपीइस और डिजिटल शिक्षण से होंगे लैस

IMG 20250506 WA0032

सेवराई। उत्तर प्रदेश में सीखो सिखाओ फाउंडेशन और डालमिया भारत फाउंडेशन की पहल से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश के 13 जिलों के 800 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ‘नवभारत उदय’ पहल के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 501 विद्यालयों को डिजिटल साधनों से लैस किया जा रहा है।

वही तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भदौरा ब्लॉक में 10 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिनमें स्मार्ट टीवी, यूपीएस और डिजिटल शिक्षण सामग्री वाली पेन ड्राइव दी जा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र पटेल ने चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, विद्यार्थियों, ग्राम प्रधानों और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को यह सामग्री सौंपी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों को शुरुआती स्तर से ही तकनीक से जोड़ना जरूरी है। इससे बच्चों को आधुनिक शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे और वे तकनीकी रूप से सशक्त बनेंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

इस पहल से उत्तर प्रदेश के बच्चों को डिजिटल शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे और वे तकनीकी रूप से सशक्त बनेंगे। सीखो सिखाओ फाउंडेशन और डालमिया भारत फाउंडेशन की यह पहल प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version