Site icon जनस्वराज हिंदी

भदौरा ब्लॉक के 5 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करने को शासन से हरी झंडी

Anganwadi 8e4b6dab684fae6c328379ebc429fba6

 

सेवराई। भदौरा ब्लाक के करीब 5 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करने की योजना को शासन के द्वारा हरी झंडी मिल गई है। जिसके क्रम में संबंधित विभाग के द्वारा खंड विकास अधिकारी के मौजूदगी में 5 ग्राम पंचायत में बनाए जाने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर लिया गया है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत में बनाए जाने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों का आधुनिकरण किया जाएगा जिससे उसमें पठन-पाठन कर रहे हैं नैनीहालो को अंग्रेजी मीडियम के तर्ज पर ज्ञान का बोध कराया जा सके।

सीडीपीओ भदौरा अरुण कुमार दुबे ने खंड विकास अधिकारी के के सिंह से मुलाकात करते हुए चिन्हित किए गए पांच आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के लिए सम्बंधित ग्राम पंचायत को जल्द से जल्द कार्य के पूरा करने का निर्देश दिया है। भदौरा ब्लाक के देवकली, बकैनिया, बभनौलिया सहित करीब 5 गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्रों पर टाइल्सीकरण, पेयजल, शौचालय, आदि कई बिंदुओं पर कार्य कराया जाना है। जहां नैनिहालो को अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के तर्ज पर शिक्षण कार्य का माहौल दिया जा सके।

इस योजना को ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। सफल होने के बाद इसे प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लागू किया जाएगा। इस योजना के क्रियान्वयन से हजारो बच्चो को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Exit mobile version