Site icon जनस्वराज हिंदी

भदौरा बाजार में हुए भीषण चोरी के मामले में पुलिस का हाथ खाली,कई संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ

Screenshot 2025 08 11 12 38 08 09 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

 

 

सेवराई।गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई सतरामगंज बाजार में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। किराना व्यापारी गोविंद कुमार जायसवाल के घर और दुकान से चोरों ने 20.85 लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

घटना रविवार रात की है। व्यापारी गोविंद जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल रक्षाबंधन के दिन अपने परिवार के साथ देवघर (झारखंड) में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने शाम को घर और दुकान में ताला लगाया था।

सोमवार सुबह सात बजे जब वह वापस लौटे, तो घर और दुकान के ताले सही थे। चोर छत के पीछे से चढ़कर और छत पर लगी जाली तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने सारा सामान बिखेर दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार के मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। थाना निरीक्षक शैलेश मिश्रा ने एक सप्ताह में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। प्रशासन कई संदिग्धों से पूछताछ कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

Exit mobile version