सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी
प्रभारी थाना अध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि पंडित दीनदयाल दानापुर रेलखंड के भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन के बीच आउटर के बाहर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसका चेहरा पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है। जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी हाउस गाजीपुर भिजवा दिया।
