Site icon जनस्वराज हिंदी

ब्लॉक कर्मचारियों ने आतंकी हमले का निंदा करते हुए मृतकों के लिए शोक सभा का किया आयोजन

IMG 20250424 WA0017

सेवराई। जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी घटना के विरोध में देश भर में लोग सड़कों पर हैं। इसी कड़ी में सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा विकास खण्ड के खंड विकास अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी घटना की निंदा की है और घटना के मृतकों के लिए शोक सभा का आयोजन किया। शोकसभा में खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह, एडियो आइएसबी जगदीश केशरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस मौके पर पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह ने अपने संबोधन में कहाकि इस घटना ने देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला देश की सुरक्षा के लिए ही चुनौती नहीं है बल्कि देशवासियों की भावनाओं पर गहरा आघात है। देशवासियों को 26 लोगों की कुर्बानियों को याद रखते हुए मन में देशभक्ति की भावना व एकता को बढ़ाना आवश्यक है।

इस मौके पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक निधि उपाध्याय सुनीता सिंह कौशल कुमार, एडियो समाज कल्याण दिव्यांश राय आदि सहित ब्लाक के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version