Site icon जनस्वराज हिंदी

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को गोली लगने की पूरी कहानी ये है

4173AA04 94C7 4F89 A14C 8E2D47D70E37

न्यूज़ डेस्क (प्रगति गुप्ता): मंगलवार की सुबह बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में ख़ुद के बन्दूक से गोली लग गई। डॉक्टर ने गोली को निकाल दिया है और गोविंदा आईसीयू में डॉक्टरों के निगरानी में सुरक्षित हैं।

बॉलीवुड की कॉमेडी फ़िल्मों के चर्चित अभिनेता, 90 के दशक के सुपरस्टार गोविन्दा के चाहने वालो की कमी नही है। अभिनेता गोविन्दा के साथ अचानक  हुए एक हादसे से उनके फैंस की चिंताओ को बढ़ा दिया।

एक्टर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ANI से बातचीत में घटना बताया कि कि सुबह करीब 5 बजे गोविंदा कोलकत्ता जाने के लिए तैयार हो रहे थे और अप‌नी लाइसेंस बन्दुक को अलमारी में रख रहे थे कि अचानक उनके हाथो से  रिवॉल्वर गिर गई और गोली चल गई जिसके कारण वे जख्मी हो गए।गोली एक्टर के पैर में लगी, उसके बाद तुरन्त उन्हें मुम्बई के जुहू में स्थित कीर्ति केयर में अस्पताल में भर्ती किया गया।

डाक्टर्स के द्वारा ओपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है लेकिन अभी अभिनेता को 24 घंटे ICU में रखा जाएगा। इसी बीच गोविन्दा ने हालत में सुधार होने के बाद ऑडियो शेयर करते हुए फैंस की  चिन्ता को भी दूर किया । उन्होने अपने स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने अपने आडियो में कहा कि “नमस्कार, प्रणाम मैं हूँ गोविंदा आप सबके आर्शीवाद और माता पिता के आर्शीवाद और गुरु की कृपा से जो गोली लगी थी, अब वह निकल गई है। मैं अपने डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सबकी दुवाओं के लिए बहुत धन्यवाद देता हूँ।”

पुलिस ने अभी तक गोविंदा इस मामले पर बयान नहीं दर्ज किया है क्योकि अभी गोविंदा कोई बयान देने के हालत में नहीं हैं।

Exit mobile version