Site icon जनस्वराज हिंदी

बालदिवस पर बालमेला का आयोजन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारंभ

IMG 20251114 WA0084

 

अजित कुमार सिंह

नगसर ।स्थानीय क्षेत्र के लगभग सभी सरकारी व निजी विद्यालय परिसर में बालदिवस पर बालमेला का आयोजन किया गया। आयोजित बाल मेला का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री सुधीर सिंह एवं विशिष्ट बीटीसी ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुधाकर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वहीं पीएम श्री कम्पोजीट विद्यालय नगसर नेवाजुराय में प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय और प्रधानाध्यापक संजय राय ने फिता काटकर बाल मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाकर मेले को आकर्षक बनाया, जिनमें जलेबी, चाट, इडली, हलवा, फल, समोसा, चाउमीन, सैंडविच, मंचूरियन, टॉफ़ी-बिस्किट, भेलपुरी, पानीपुरी सहित अनेक व्यंजनों की बिक्री की गई।

बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी मेले में बढ़-चढ़कर खरीदारी की और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
प्रधानाध्यापक: संत कुमार गुप्ता
शिक्षकगण: धर्मेंद्र सिंह, मंगलदीप सिंह, अरशद हसन, धर्मेंद्र कन्नौजिया
SMC अध्यक्ष: इंदु देवी

बाल मेले के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version