सेवराई। तहसील क्षेत्र के नसीरपुर गांव में पीएसी के जवान एक गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी।
रेवतीपुर विकास खंड के नसीरपुर गांव निवासी अशोक की पुत्री पूजा देवी गर्भवती थी। गुरुवार को उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गांव और आसपास के सभी रास्तों पर बाढ़ का पानी भरा होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना मुश्किल हो गया था।
पीएसी की टीम ने किया रेस्क्यू इस मामले की
स्थानीय महिलाओं ने भी की सहायता
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में प्लाटून कमांडर विवेकानंद तिवारी का नेतृत्व रहा। हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल सोनू वर्मा, सुधीर यादव, रामदास यादव, उत्कर्ष उपाध्याय, रोशन माहनामा और अन्य जवानों ने इस अभियान में सराहनीय भूमिका निभाई। स्थानीय महिलाओं ने भी गर्भवती महिला को सहयोग प्रदान किया।

