Site icon जनस्वराज हिंदी

बाढ़ प्रभावित हसनपुरा गांव में बांटे जाएंगे 400 राहत पैकेट

IMG 20260903 WA0031

सेवराई। तहसील क्षेत्र में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने राहत सामग्री वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सेवराई तहसील प्रशासन की ओर से करीब 400 राहत पैकेट बाढ़ प्रभावित हसनपुरा गांव में नाव के जरिए भेजे गए हैं। इन राहत पैकेटों का वितरण गुरुवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अगुवाई में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

स्थानीय ग्रामीण जीउत राम आदि ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। यदि इसी रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

ग्राम प्रधान ऋषिकेश राय ने बताया कि गांव के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को राहत पैकेट वितरण के लिए चिन्हित किया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी की अगुवाई में चिन्हित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार ने बताया कि शासन की ओर से भेजे गए राहत पैकेट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, गुड़, चना, कच्चा चना, दाल, रिफाइंड तेल, नमक, मसाला, आलू, तिरपाल, बाल्टी सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इनका वितरण किया जाएगा।

Exit mobile version