Site icon जनस्वराज हिंदी

बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत

IMG 20250312 WA0028

सेवराई (गाजीपुर)।तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 124 सी के बारा गांव स्थित मगरखाई मोड़ के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित ओवर लोड लाल बालू लदी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति बाल-बाल बच गया।
बारुपुर थाना राजपुर बक्सर निवासी नंदन कुमार राय पत्नी मीनाक्षी देवी व बहनोई जार्ज फर्नांडीस के साथ किसी कार्य से बारा आ रहे थे। मगरखाई चौराहा से आगे जैसे ही बढ़े थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर बैठी मीनाक्षी देवी (35) गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। ट्रक घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ बाइक चला रहे नंदन कुमार राय और उनके बहनोई बाल-बाल बच गए। ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। राहगीरों ने हादसे की सूचना बारा पुलिस चौकी सहित कोतवाली पुलिस की दी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर स्वजन भी आ गए। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि महिला के पति नंदन कुमार राय की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। चालक की तालाश किया जा रहा है।

Exit mobile version