सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर थाना अंतर्गत बहुआरा गांव में विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। उपखंड अधिकारी अमित सिंह व अवर अभियंता सुरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव में सघन जांच की।
जांच के दौरान 12 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ निर्धारित भार से अधिक उपयोग (लोड वृद्धि) का मामला पाया गया। इसके अलावा बकाया बिल नहीं चुकाने पर 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
अभियान के दौरान विभाग ने मौके पर ₹1.10 लाख की राजस्व वसूली भी की। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी व अनियमितताओं पर नियंत्रण के लिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को नियमित व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

