Site icon जनस्वराज हिंदी

बहनजी का आशीर्वाद मिला तो चार सीटों पर परिवार के सदस्य को लड़ाऊंगा : अतुल राय

IMG 20260720 WA0035

सेवराई (गाजीपुर)। घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने रविवार को जमानिया विधानसभा क्षेत्र के कमसारो बार स्थित गोड़सरा गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि गोड़सरा गांव से उनका पारिवारिक रिश्ता है और वह हमेशा यहां के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं।
राजनीतिक भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर अतुल राय ने कहा कि यदि उन्हें बहनजी का आशीर्वाद मिला तो गाजीपुर जिले की जमानिया और मोहम्मदाबाद तथा मऊ जिले की घोसी और मधुबन विधानसभा सीटों से अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारेंगे।
पूर्व सांसद ने कुछ दिन पूर्व गाजीपुर पुलिस द्वारा उनके वाहनों की चेकिंग किए जाने के मामले पर कहा कि वह शुरू से विपक्ष की राजनीति करते रहे हैं, इसलिए इस तरह की कार्रवाई उनके लिए नई नहीं है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार को संबंधित पक्षों से वार्ता कर जल्द समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि छात्र शक्ति परिवर्तन का माध्यम बन सकती है, इसलिए उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
पूर्व सांसद ने गोड़सरा गांव निवासी औरंगजेब खान के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान मोनू खान, नसीम खान, एजाज खान, अली मोहम्मद, कामरान खान, सरफराज खान, रोशन खान, अमजद खान, सैफ, जयकिशन मौर्य, सुधारक कुमार, राजू खान, तुफैल खान सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Exit mobile version