Site icon जनस्वराज हिंदी

बद्ध के लिए ले जा रहे बछड़ों के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार,भेजा जेल

सेवराई। गहमर पुलिस ने सोमवार की सुबह बिहार में वध के लिए ले जा रहे आठ बछड़ों के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गया।
जानकारी अनुसार बारा चौकी प्रभारी विवेक पाठक को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी पर पशु तस्कर बछड़ों को लाद कर गो वध हेतु बिहार लेकर जा रहे हैं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बारा चौकी से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उसी समय एक पिकअप गाड़ी आते दिखाई दी पुलिस ने जब उसकी जांच पड़ताल की उसमें से 8 राशि बछड़ा बरामद किया गया एवं एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाते हुए वहां से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज यादव पुत्र देवनाथ यादव ग्राम कालूपुर थाना सुहवल का रहने वाला है। इस सम्बन्ध में कोतवाल आर एस नागर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के साथ साथ मनीष यादव पुत्र भगेलू यादव निवासी सुहवल एवं सद्दाम पुत्र अब्दुल कलाम निवासी उसिया थाना दिलदारनगर के विरुद्ध धारा 3/5 ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version