….शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह रहे….
सेवराई। तहसील क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल भदौरा बाजार सेवराई के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक सम्पन्न
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी एवं अन्य अतिथिद्वय के द्वारा मां कामाख्या के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। संगठन के द्वारा आए हुए सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला के द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारीयों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभा को संबोधित करते हुए जमानिया विधायक ने कहाकि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवराई क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक पहचान दिनोदिन मजबूत होती जा रही है। उन्होंने बताया कि “हमारे सेवराई गांव के पूर्वजों ने वर्ष 1939 में सतरामगंज बाजार सेवराई की स्थापना की थी। उस समय किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि यह छोटा सा बाजार एक दिन इतनी बड़ी पहचान बना लेगा। प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी ने कहाकि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल एक राष्ट्रीय संगठन है। इस संगठन का विस्तार 23 राज्यों में है और 600 विधानसभा में इसका संगठन कार्यशील है। आजमगढ़ मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहाकि ने कहाकि किसी भी संगठन में व्यापारियों की एकजुटता अति आवश्यक है व्यापारी अपनी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखें एवं संगठन के साथ साथ कदम मिलाकर चले तो निश्चित तौर पर बड़ी से बड़ी समस्या को भी हल किया जा सकता है। जिला महामंत्री किशन शर्मा एवं जिला सचिव यशवंत राय ने भी अपने विचार व्यक्त किया। संगठन के द्वारा आशुतोष जायसवाल को अध्यक्ष, बलवंत सिंह कुशवाहा उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर मिश्रा महामंत्री, कोषाध्यक्ष सोनू वर्मा संगठन मंत्री अजय जायसवाल, सचिव प्रथम शंकर गुप्ता, सचिव द्वितीय उमाशंकर श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक सिंह को मनोनीत किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सुभाष यादव, सतेंद्र कुमार सत्या, विपुल सिंह, ध्रुप सिंह, पंकज गुप्ता, पिंटू श्रीवास्तव, लक्ष्मण गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा, अमितेन्द्र सिंह नन्हे, राकेश गुप्ता,अशोक गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष आजमगढ़, किशन शर्मा जिला महामंत्री, आकाश पटेल मंडल उपाध्यक्ष आजमगढ़, यशवंत राय जिला सचिव आदि वयापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार शाह एवं संचालन डॉ नीरजनंद जी ने किया।

