सेवराई। व्यापार मंडल भदौरा बाजार सेवराई गाजीपुर का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 17 नवंबर को तहसील मुख्यालय के दुल्हन मैरिज हॉल में दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा। इस आशय की जानकारी संस्था के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल के द्वारा दिया गया है। उन्होंने बताया कि फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापार मंडल भदौरा बाजार सेवराई का गठन किया गया है। जिसके मनोनीत पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी होंगे। गौरतलब हो कि व्यापारियों के हित और हक के लिए फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के द्वारा सेवराई शाखा का गठन किया गया है। जिसमें आशुतोष जायसवाल को अध्यक्ष, चंद्रशेखर मिश्र को महामंत्री, बलवंत कुशवाहा को उपाध्यक्ष, सोनू वर्मा कोषाध्यक्ष, अजय जायसवाल को संगठन मंत्री, विवेक सिंह विक्की को मीडिया प्रभारी और शंकर गुप्ता को सचिव मनोनीत किया गया है।
सभी मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 17 नवंबर को तहसील मुख्यालय स्थित दुल्हन मैरिज हॉल में आयोजित किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी ने व्यापारियों से कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील किया है।

