Site icon जनस्वराज हिंदी

साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

IMG 20240418 WA0012

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सायर गांव में आज एक युवती ने साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया परिजनो के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची गहमर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई ।
गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव में शुक्रवार को पुष्पा कुमारी (20) पुत्री मुन्ना चौधरी घर के कमरे में साड़ी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव चारपाई पर लिटाया पड़ा मिला । पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के पिता ने पुत्री को किसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह डांट फटकार लगाये थे। जिससे आहत होकर युवती ने गुस्से में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। किस बात को लेकर पिता मुन्ना चौधरी डांट फटकार लगाया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है ।लेकिन मृतक पुष्पा की फांसी लगाने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जोरो पर है ।
इस संदर्भ में गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य बिंदुओं के आधार पर भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version