Site icon जनस्वराज हिंदी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल के चिकित्सक का शव नहर में मिला,पुलिस जांच में जुटी

Screenshot 2025 08 16 08 29 21 24 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

सेवराई।तहसील क्षेत्र के देवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अनुपम पल्लव का शव जमानिया से संचालित बड़ी नहर में मिला है। स्वतंत्रता दिवस के दिन अस्पताल में झंडारोहण के बाद वे अपने गंतव्य की ओर निकले थे। लेकिन उनका शव  बड़ी नहर मिला।

नहर में उनका एक हाथ पानी से बाहर दिखाई दिया और पास में ही उनकी स्कूटी खड़ी मिली। सूचना मिलते ही जमानिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, डॉ. पल्लव अक्सर अवसादग्रस्त रहते थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनंजय आनंद ने कहा कि उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version