Site icon जनस्वराज हिंदी

प्राचीन शिव मंदिर देवकली मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारा एवं यज्ञ का किया गया आयोजन,श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Oplus

oplus_131072

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवकली स्थित प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मंदिर समिति के द्वारा विशाल भंडारा एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास सहित क्षेत्र के दूर दराज से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद का ग्रहण किया।जो सुबह से देर शाम तक भंडारा चलता रहा।

oplus_131072

oplus_131072
oplus_131072
oplus_131104

oplus_131072

भंडारे में पहुंचे जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक धार्मिक प्रयोजन है इस तरह के आयोजन से मंदिर की ख्याति और भी बढ़ती है। आज रक्षाबंधन के त्यौहार के पावन पर्व पर मंदिर समिति के द्वारा इस विशाल भंडारे का आयोजन लगातार पांच वर्षो से किया जा रहा है। जिससे न सिर्फ लोगों को महाप्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा बल्कि हजारों लोगों को भगवान स्वयंभू का आशीर्वाद भी मिलेगा।

इस मौके पर सपा नेता रितेश सिंह,ग्राम प्रधान सेवराईं सुभाष यादव,कामरान खान ,ग्राम प्रधान रामप्रवेश मौर्य, पूर्व प्रधान कमलेश कुशवाहा, रामानंद यादव, शतीश प्रसाद गुप्ता, श्यामबिहारी राय, मंदिर समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण यादव, अनिल यादव आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version