Site icon जनस्वराज हिंदी

प्रसव पीड़ित प्रसूता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा जाते समय बीच रास्ते में ही ई रिक्शा में हुआ सकुशल प्रसव

IMG 20240924 WA0084

सेवराई। “जाको राखे में साईया मार सके ना कोई’ यह मुहावरा उस वक्त चरितार्थ हो गया। जब मंगलवार को प्रसव पीड़ित प्रसूता के द्वारा प्रसव हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा जाते समय बीच रास्ते में ही ई रिक्शा में उसका सकुशल प्रसव हो गया। इसके बाद प्रसूता के पति के द्वारा ई-रिक्शा के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचा जहां मौजूद एएनएम सरोज रावत ने जच्चा बच्चा का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बताया कि जच्चा बच्चा दोनों बिल्कुल ठीक हैं।

तहसील क्षेत्र के गहमर के टीका राय पट्टी निवासी अरविंद कुमार की पत्नी प्रियंका देवी 25 वर्ष गर्भवती हैं। अरविंद ई रिक्शा चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन चलाते हैं। आज मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर वह पास के ही आशा बहू के पास गए। तब आशा बहू ने जीवित्पुत्रिका व्रत होने के कारण अस्पताल जाने में असमर्थता जताई। इसके बाद अरविंद ने स्वयं ही अपने ई रिक्शा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के लिए निकल पड़े। अभी यह भदौरा रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि तेज प्रसव पीड़ा होने के कारण ई रिक्शा में ही प्रसूता प्रियंका देवी ने बच्चों को जन्म दे दिया।

आसपास मौजूद लोगों की मदद से ई रिक्शा को चारों तरफ से कपड़ा से ढका गया। जिसके बाद पति अरविंद ने ई रिक्शा लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां मौजूद एएनएम सरोज भारती ने जच्चा बच्चा का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एएनएम सरोज भारती ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ई रिक्शा में बच्चे को जन्म देने की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोर-शोर से होती रही। वहीं अरविंद ने बताया कि पत्नी प्रियंका ने एक बच्चे को जन्म दिया है। उनकी तीन और पुत्रियां हैं।

इस बाबत एएनएम सरोज भारती ने बताया कि ई रिक्शा में ही प्रसव पीड़ित महिला का बच्चा जन्म हो गया है। जिसे अस्पताल लाकर अन्य उपचार किया जा रहे हैं। जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Exit mobile version