Site icon जनस्वराज हिंदी

प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत जमानिया विधान सभा के विभिन्न गांवों का किया दौरा

IMG 20260423 WA0055

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत

oplus_131072

जमानिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीणों द्वारा मंत्री अनिल राजभर के माल्यार्पण एवं स्वागत-सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर आदित्य मौर्या ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गांव चलो अभियान का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार में कार्य कर रहे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जनता के दरवाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह जमानिया विधानसभा क्षेत्र के करीब दस गांवों का दौरा कर चुके हैं और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव गांवों में देखने को मिल रहा है। किसानों का मनोबल बढ़ा है और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े सभी स्थलों का उच्चीकरण और सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए सरकार ने विशेष बजट का प्रावधान किया है, जिससे दलित समाज में काफी उत्साह है।

महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करना मातृशक्ति के साथ अन्याय है। वहीं कटरिया में हुए पथराव की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग सरकार के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

दौरे के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप राजभर, प्रेम सागर राजभर, रमेश मौर्या, आदित्य मौर्या, अनमोल मौर्या, सोनू मौर्या, उपेंद्र, मनोज मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version