Site icon जनस्वराज हिंदी

पेड़ की टहनी गिरने से भदौरा-देवल मार्ग दिनभर बाधित, भारी वाहनों का आवागमन ठप

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा-देवल मार्ग पर रविवार की रात आई मामूली आंधी के दौरान सेवराई गांव स्थित बनपोखरी के समीप एक विशाल पाकड़ के पेड़ की मोटी टहनी टूटकर सड़क के बीचों-बीच गिर गई। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और सोमवार को पूरे दिन चारपहिया व भारी वाहनों का आवागमन ठप रहा।

सड़क पर गिरी विशाल टहनी के कारण बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य बड़े वाहन दोनों ओर फंस गए। वहीं दोपहिया वाहन चालक किसी तरह किनारे से निकलकर आवागमन करते रहे। मार्ग बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा चारपहिया व भारी वाहनों को घूमा कर नहर के रास्ते जाना पड़ा। जिस गांव के सभी से होकर जाने वाले लहर महत्वपूर्ण दिनभर वाहनों की लंबी भीड़ लगने के कारण काफी कठिनाइयों का करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पेड़ की टहनी गिरने की सूचना संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक उसे हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर गिरे पेड़ को तत्काल हटाकर यातायात सुचारु कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। वहीं राहगीरों ने बरसात के मौसम में सड़क किनारे जर्जर और सूखी डालियों की समय-समय पर छंटाई कराने की भी मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Exit mobile version