Site icon जनस्वराज हिंदी

पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया

Oplus

oplus_131072

सेवराई। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पंडाल और मूर्तियों का आयोजन किया गया है। पूजा समितियों ने इस साल भी बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाई गई भव्य प्रतिमाओं और ऊंचे-ऊंचे पंडालों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। पूजा के दौरान लोग पंडालों के सामने खूब सेल्फी ले रहे हैं।

पिछले 50 वर्षों से लगता है दुर्गा पूजा

राज क्लब दुर्गा पूजा समिति, सतरामगंज बाजार, सेवराई के अध्यक्ष हरे कृष्णा गुप्ता ने बताया कि यहां पिछले 50 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इस बार बंगाल के कारीगरों ने कोलकाता के सुप्रसिद्ध मंदिर की नकल पर पूजा पंडाल तैयार किया है। विशेष आकर्षण देवी दुर्गा की 360 डिग्री घूमने वाली प्रतिमा है, जिसमें वे भगवान गणेश को गोद में उठाकर चारों ओर घूमेंगी।

इस आयोजन में करीब 3-4 लाख रुपये का खर्च आता है। नवरात्रि के दौरान यहां मेला भी लगता है, जिसमें आसपास के दर्जनों गांव के लोग हिस्सा लेते हैं।

राज क्लब और आर एस क्लब के बीच होती है प्रतिस्पर्धा

आर एस क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा की तैयारियां पूरे साल चलती रहती हैं, और एक महीने पहले से पंडाल और प्रतिमा बनाने का काम शुरू हो जाता है। राज क्लब और आर एस क्लब के बीच साज-सज्जा और मूर्ति को लेकर हमेशा प्रतिस्पर्धा रहती है, और दोनों समितियां बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य मूर्तियां तैयार करवाती हैं।

समितियों द्वारा होती है भव्य तैयारी पूजा के दौरान दोनों समितियों द्वारा नवरात्रि के दिनों में प्रसाद वितरण किया जाता है और पूरे आयोजन को आकर्षक लाइटों और रंगीन झालरों से सजाया जाता है। इस पूजा में उपाध्यक्ष मोनू अग्रहरी, संदीप शर्मा, सोनू अग्रहरी, कोषाध्यक्ष सोमनाथ जायसवाल, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री रंजीत वर्मा, सचिव नीरज गुप्ता, सूचना मंत्री, शैलेश वर्मा, संचालक राकेश गुप्ता,

oplus_131072
oplus_131072
oplus_131072
oplus_131072

एवं समस्त आर एस क्लब के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग करते है।

Exit mobile version