Site icon जनस्वराज हिंदी

पुलिस ने बृहद वाहन चेकिंग अभियान चलाया, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

Oplus

oplus_131072

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में बृहद वाहन चेकिंग अभियान चलाया

oplus_131072

गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण सैकड़ो वाहनों का चालान किया गया।

एनएच 124 सी ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर शनिवार को भदौरा बस स्टैंड तिराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड ट्रेलर, पिकअप, ट्रैक्टर, टेंपो सहित करीब सैकड़ो वाहनों का कागजातों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों के द्वारा संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण वाहनों पर जुर्माना व सीज की कार्रवाई की गई। पुलिस के द्वारा चक हुए इस कार्यवाही से संबंधित वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। जमानिया क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गहमर कोतवाली पुलिस और सेवराई चौकी इंचार्ज के साथ भदौरा बस स्टैंड किराए पर बृहद चेकिंग अभियान चलाया गया है जिसमें वाहनों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण कई वाहनों को सीज एवं जुर्माने की कार्रवाई की जारी है।

पुलिस की किसी कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक अपने वाहनों को छोड़कर इधर-उधर भागते व कई छोटे वाहन चालक दूसरे रास्ते से भागते नजर आए।

Exit mobile version