पीएम श्री कम्पोजीट विद्यालय नगसर नेवाजुराय एवं ताड़ीघाट कम्पोजीट विद्यालय के 50 छात्र छात्राओं का जत्था एक्सपोजर विजिट पर रवाना
Maroof Khan
अजित कुमार
नगसर । स्थानीय क्षेत्र पीएम श्री कम्पोजीट विद्यालय नगसर नेवाजुराय शिक्षा क्षेत्र रेवतीपुर के ताड़ीघाट कम्पोजीट विद्यालय के 50 छात्र छात्राओं का जत्था अपने विद्यालय के अध्यापकों के साथ नगसर नेवाजुराय, मेदनीपुर से एक्सपोजर विजिट पर भारतीय बीज एवं शोध संस्थान कुसमौर मऊ के लिए दो बसों में रवाना हुआ। एक्सपोजर विजिट में शामिल छात्र छात्राओं के इस 50 सदस्यीय जत्थे को बीईओ अशोक कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्र काफी प्रफुल्लित नजर आए जो सभी एक ड्रेस में थे। इस दौरान शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा के द्वारा छात्रों को टीशर्ट ,कैप,लंच पैकेट आदि वितरित किया गया।इस दौरान बीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालय के छात्रों को विशेष रूप से एक्सपोजर विजिट से न सिर्फ अपने एतिहासिक और विज्ञान से सम्बन्धित जानकारी ले सकेंगे। जिसका लाभ वह भविष्य में शैक्षिक कार्य के दौरान लाभ ले सकेंगे। मौके पर प्रधानाध्यापक संजय राय, सहायक अध्यापक रामेंद्र राय, शशितोष खरवार, उर्मिला देवी,संत गुप्ता, सतीश, नवनीत, अलका आदि मौजूद रहे।