सेवराई। परिषदीय विद्यालयों के इतिहास में पहली बार शासन के निर्देश पर पीएम श्री चयनित विद्यालय का वार्षिकोत्सव कर बच्चों में सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास के क्रम में स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा गांव स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भदौरा का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसआरजी रितेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथियो के द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति गीत, भक्ति गीत एवं रिकार्डिंग डांस कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। विद्यालय के कक्षा 3 के छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान की एक लघु नाट्य प्रस्तुत कर मौजूद सभी लोगो और अभिभावकों को बच्चो को स्कूल भेजने और उन्हें साक्षर बनाने का संदेश दिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआरजी रितेश सिंह ने कहाकि शासन के निर्देश पर पढ़ाई के साथ साथ बौद्धिक विकास व सांस्कृतिक क्षमता की विकास विकसित करने हेतु पहली बार वार्षिकोत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया है ।और वह सौभाग्य भदौरा ब्लाक में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भदौरा को मिला है। इसके लिए विकास खंड के लगभग सभी विद्यालयों ने प्रयास किया लेकिन सफलता आपके गांव को मिला है जो आप सभी लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।
इससे पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रितेश सिंह एसआरजी, अनील यादव, विवेक सिंह, प्रवीण कुमार,विनोद कुमार, संजय कुमार गौतम, अंगद सोनकर, संतोष शर्मा, प्रीतम सिंह, श्रवण कुमार चौरसिया, विजेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र राम एवं संचालन नितेश सिंह व विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

