Site icon जनस्वराज हिंदी

पिता अपने ही पुत्र के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर तहसीलदार से लगाई गुहार

IMG 20250104 WA0059

सेवराई। तहसील में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग पिता अपने ही पुत्र के खिलाफ प्रार्थना पत्र लेकर तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के समक्ष पहुंचा बुजुर्ग पिता ने ढब ढबाते हुए आंखों से हाथ जोड़कर तहसीलदार से कहा साहब मुझे मेरे ही पुत्र के द्वारा घर से निकाल दिया गया है मेरी मदद कीजिए।

सेवराई तहसील के लहना गांव निवासी पीड़ित रामबरत का गाँव में ही मकान है तथा वहीं रहते है। बताया कि हमारे दो पुत्र है तेजू सिंह व मुन्ना सिंह तथा दोनों पुत्रो को हमारे द्वारा बटवारा करके मकान अलग-अलग कर दिया जिसमे हम बड़े लड़के के साथ आधे हिस्से में रह रहे है। छोटा लडका अलग रहता है। बड़ा लड़का विहार में ट्रैक्टर चलाता है तथा अपना जीवन यापन करता है। तबियत खराब होने पर हम कुछ दिनों के लिए अपने बड़े लड़के के पास चले गए थे। इस दौरान छोटा लड़का घर पर कब्जा कर लिया है। और घर गृहस्थी का सारा सामान वगैरह भी ले लिया है। छोटे पुत्र ने अपनी पत्नी को उक्त मकान को दान पत्र भी लिख दिया है। हम प्राथी जब वापस अपने घर आया तो पूरा प्रकरण सामने आया है।

पीड़ित ने बताया कि छोटा पुत्र मुन्ना मुझे मेरे ही घर से बाहर निकाल दिया है। कई बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद समस्या हल नहीं हो रही है। पीड़ित ने तहसीलदार से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने एवं दोषी पुत्र पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

तहसीलदार सेवराई सुनील कुमार सिंह

इस सम्बंध में तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है मामले में जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version