सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल के द्वारा बाल वाटिका का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के बाद खाली भवन को क्रियाशील रखने के आदेश के बाद विभाग द्वारा इसकी पहल तेज कर दी गई है।
भदौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मझली पट्टी को प्राथमिक विद्यालय वेदु की बारी में मर्ज किए जाने के बाद वह भवन खाली हो गया था। जहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद उसे बाल वाटिका के रूप में अपग्रेड 
इस दौरान ग्राम प्रधान सुभाष सिंह यादव, प्रशांत कुमार आदि सहित गणमान्य लोग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के बाद खाली भवन को बाल वाटिका के रूप में किया गया अपग्रेड, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया शुभारंभ

