Site icon जनस्वराज हिंदी

परिषदीय विद्यालयों के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण में अभिभावकों को उनके बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की शुरुवात

IMG 20260407 WA0055

सेवराई।अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण में उनके बच्चों का एडमिशन कराने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज BRC परिसर रेवतीपुर से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई।
स्कूल चलो अभियान का नेतृत्व खंडशिक्षाधिकारी श्री अशोक गौतम ने किया तथा पथ संचालन शिक्षक नेता प्रवीण शुक्ल,संतोष गुप्ता ,रणधीर सिंह यादव तथा ए आर पी द्वय सौरभ सिंह और अभिनव त्रिपाठी ने किया।स्काउट गाइड बच्चों की सलामी और स्वागत ताली से अभियान की शुरुआत हुई।स्काउट टीम को स्काउट शिक्षक संतोष गुप्ता कमांड कर रहे थे।
रैली BRC परिसर से निकलकर बलुआ टोला और लाल कटरा के रास्ते होते हुए पुनः BRC परिसर पर समाप्त हुई।पूरा गांव शिक्षा की अलख जगाने वाले नारों और जागरूकता उद्घोषों से गूंज उठा।इस अवसर पर खंडशिक्षाधिकारी महोदय श्री अशोक गौतम ने कहा कि शिक्षा का व्यक्ति के व्यक्तिगत विकास से लेकर सामूहिक, सामाजिक,आर्थिक और राष्ट्रीय भावना तक के विकास में अहम योगदान है।यह बच्चों का मौलिक अधिकार है।इसलिए हम सबका यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि बच्चों को सरकार की निशुल्क और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण व्यवस्था से जोड़कर बच्चों को शिक्षित बनाएं और सशक्त भारत का निर्माण करें ।
शिक्षक नेता प्रवीण शुक्ल ने कहा कि सरकार द्वारा उत्कृष्ट मानवीय और भौतिक संसाधनों से संतृप्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन से उनका सर्वांगीण विकास होगा तथा उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।सरकारी विद्यालयों के शानदार शैक्षिक परिवेश का अपेक्षित आउटकम सामुदायिक सहभागिता और शिक्षकों तथा अभिभावकों के साझा प्रयास से ही प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रणधीर यादव,संतोष गुप्ता,सौरभ सिंह,अभिनव तिवारी,सुषमा राय और रितेश राय ने बच्चों को संबोधित किया और शिक्षा के प्रति जागरूक किया।अंत में बच्चों को मिष्टान्न वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर सुषमा राय,विभा पाण्डेय,भूपेश पाण्डेय, अनिता चौरसिया,बीना राय ,रामेश्वर यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version