Site icon जनस्वराज हिंदी

पंडित जवाहरलाल नेहरू के 136 वें जन्मदिवस पर बाल दिवस/ बाल मेला का आयोजन

IMG 20251114 WA0086

 

अजित कुमार सिंह

नगसर । स्थानीय क्षेत्र मे आज शुक्रवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 136 वें जन्मदिवस पर बाल दिवस/ बाल मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसका शुभारंभ बीईओ अशोक कुमार गौतम ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।बाल मेले के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने तरह-तरह के स्टॉल लगाए। जिसमें लजीज व्यंजन इडली,डोसा, पानी पुरी,हलवा,छोला
के अलावा जलेबी,फल,समोसा,चाउमीन,सैंडविच ,मंचूरियन,टाफी बिस्किट भेलपुरी के भी स्टाल लगे थे,जो आकर्षण का केंद्र रहा,उस दौरान अध्यापकों, और अभिभावकों ने खरीदारी और उसका सेवन कर छात्रों के द्वारा बनाए गये लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।इस दौरान बीईओ ने बेहतर स्टाल लगाने वाले छात्रों को‌ पुरस्कृत कर उनकी हौंसला आफजाई किया, उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री
जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन 14 नवंम्बर 1889 को जन्म हुआ था,बताया कि वह बच्चों से ज्यादा प्यार करते थे,इसलिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता है।
कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को बच्चों से गहरा लगाव था जिस कारण उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है।कहा कि बाल दिवस पर बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में भी जागरुक किया जाता है । सभी परिषदीय विद्यालय नगसर,पियजुयां, सरहुला ,बिसुनपुरा, अवंती,असांव,नुरपुर,बेमुआं,बेमुई,डारिडीह, बहादुरपुर,गोहदा में बाल मेले का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर सिंह, विशिष्ट बीटीसी ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह,प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह,मंगलदीप सिंह,अरशद हसन,धर्मेंद्र कन्नौजिया, इंदु देवी, प्रधानाध्यापिका डेजी शर्मा, शिवचंद चौहान,ए आर पी राजेश दुबे,ए आर पी राजेश गुप्ता, बेबी यादव, दिव्या राय, दर्शन यादव,श्रीराम कुशवाहा,सत्य प्रकाश,जयप्रकाश राय,नेहा सिंह ,मंजू पाल,सीमा राय,संगीता सिंह,सुशीला देवी,सावित्री देवी आदि शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे ।

Exit mobile version