Site icon जनस्वराज हिंदी

पंचायत सहायकों ने एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर दर्ज की आपत्ति,खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा पत्रक

Oplus

oplus_131074

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक में पंचायत सहायकों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी के के सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कृषि विभाग ने खरीफ मौसम 2025 से लेखपालों के स्थान पर प्राइवेट सर्वेयरों से सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इसमें पंचायत सहायकों को भी सर्वेयर बनाए जाने की संभावना है। पंचायत सहायक यूनियन ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है।

पंचायत सहायक छोटेलाल गुप्ता, सन्तोष कुमार सिंह और स्वेता सिंह ने कहा कि उनके पास न तो जीपीएस युक्त स्मार्टफोन हैं और न ही अन्य तकनीकी संसाधन। वे पंचायत सचिवालय में एकमात्र कर्मचारी हैं। फील्ड में जाने से सचिवालय का कामकाज प्रभावित होगा। यूनियन ने यह भी बताया कि इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से जनसेवा केंद्र संचालन, पत्राचार और रिकॉर्ड संधारण जैसे मूल कार्य प्रभावित होंगे। महिला पंचायत सहायकों के लिए दुर्गम क्षेत्रों में सर्वे करना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है।

भदौरा ब्लॉक की दर्जनों ग्राम सभाओं से आए पंचायत सहायकों ने बताया कि वे तहसील में उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन देंगे। खंड विकास अधिकारी के के सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर याकूब खान,श्वेता सिंह,इमरान,आफताब खान,छोटेलाल गुप्ता,संजीव कुमार,राजू कुमार,अरमान खान,उपेन्द्र,अंजनी,रबीना गुप्ता,प्रमोद,चंदन यादव,सुनीता कुमारी,रितेश राय,मुस्कान खातून,विकास,सिंदु यादव सहित पंचायत सहायक मौजूद थे।

Exit mobile version