Site icon जनस्वराज हिंदी

नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

IMG 20251211 WA0018

सेवराई ।(गाजीपुर), तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली अंतर्गत भदौरा में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं सहित भादवि की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को ढढरा, थाना मिर्जामुराद, जिला वाराणसी निवासी अलगू सरोज पुत्र दशई सरोज ने प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को भदौरा स्थित यूबीआई तिराहा के पास से दबोच लिया।
थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अलगू सरोज को हिरासत में ले लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की सभी विधिक कार्रवाइयाँ युद्धस्तर पर की जा रही हैं। पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Exit mobile version