Site icon जनस्वराज हिंदी

नवली गांव में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना,लाखों रुपए नगदी सहित जेवरात पर फेरा हाथ

IMG 20260117 WA0087

सेवराई। तहसील क्षेत्र के रेवतीपुर थाना अंतर्गत नवली गांव निवासी राहुल यादव पुत्र रामजी यादव के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित राहुल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये नकद तथा लगभग दस तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

पीड़ित ने तत्काल रेवतीपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना के खुलासे के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Exit mobile version