Site icon जनस्वराज हिंदी

नब्बे हजार के लिए युवक की हत्या,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

IMG 20241005 WA0018

नगसर । स्थानीय थाना क्षेत्र के सरहुला निवासी अखिलेश पर अपहरण कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मृतक की पत्नी पीड़िता सुनीता उर्फ अंशु के अनुसार बीते 18 सितंम्बर को पति बजरंगी सरहुला निवासी अखिलेश के घर एक वर्ष पूर्व का दिया हुआ एक लाख रुपया मांगने आया था ।इससे पहले वह कई बार अपने पैसे को मांग किया था जिसपर अखिलेश ने नब्बे हजार का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया कहने पर अखिलेश ने अपने घर बुलाया 18 सितम्बर को बजरंगी सरहुला पहुंचा और उसी रात से उसका मोबाईल बन्द बताने लगा ।20 सितम्बर को जमानिया थाना में गई तो हमे नगसर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहकर भेज दिया गया 21 सितम्बर को नगसर थाना में नामजद तहरीर देने के बाद भी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज किया गया और मामले में लापरवाही बरता जाने लगा कंही कुछ पता नही चलने पर 2 अक्टूबर को अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ और 4 अक्टूबर की रात में आरोपी को गिरफ्तार किया गया और 5अक्टूबर को न्यायालय भेज दिया गया लेकिन शव का कंही कोई पता नही मिल सका।
प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के सरहुला निवासी अखिलेश को‌ पुलिस ने शुक्रवार की रात को आरोपी के घर से दबोच लिया।जबकि एक अन्य फरार वांछित की तलाश में पुलिस उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है,मगर अभी दूसरा आरोपी पुलिस की पकड से दूर है।इस मामलें में पत्नी सुनीता ने पुलिस को दिए तहरीर में जोखन और अखिलेश पर आरोप लगाया था कि उसके पति मृतक बजरंगी को दोनों लोगों ने गायब कर दिया है।पत्नी ने बताया कि उसका पति शादी विवाह में रिकार्डिंग का काम करते थे और यहाँ आते जाते रहते थे,बताया कि उसके पति का दोनों पर एक लाख रूपया बकाया था,जिसे वह दोनों से आए दिन तगादा करते रहते थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में आरोपित को दबोच कर सम्बन्धित धारा में चालान कर दिया गया और दूसरे के लिए दबिश दिया जा रहा है।

Exit mobile version