Site icon जनस्वराज हिंदी

नगसर नेवाजू राय के प्रांजल राय ने UPSC में 250वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रौशन

IMG 20260306 WA0017

 

नगसर । नगसर नेवाजू राय गांव के प्रांजल राय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2026 में सफलता हासिल की है। शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को घोषित परिणाम में उन्होंने 250वीं रैंक प्राप्त की। यह उनकी पहले ही प्रयास में मिली उपलब्धि है।प्रांजल राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद झारखंड के बीआईटी रांची से बी.टेक. की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग के उपरांत उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य किया।
कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत होने के बावजूद, प्रांजल ने देश सेवा का लक्ष्य चुना और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उन्होंने मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी साहित्य का चयन किया।
प्रांजल राय के पिता अजित राय हिंदी के प्रवक्ता और एक ख्यातिलब्ध साहित्यकार हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य पर कई पुस्तकें लिखी हैं। उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें विशेष पहचान प्राप्त है।
प्रांजल की इस सफलता से उनका परिवार, नगसर नेवाजू राय गांव और जमानियां क्षेत्र सहित पूरा गाजीपुर जनपद उत्साहित है। स्थानीय लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Exit mobile version