नगसर थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया
Maroof Khan
अजित कुमार सिंह
नगसर – स्थानीय क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह ही बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लिए खुशी से झूमते देखे गये। इसी क्रम में क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजीट विद्यालय नगसर नेवाजुराय में प्रधानाध्यापक संजय राय के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहण किया गया । उसके उपरांत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अध्यापक, छात्र , छात्राएं एवं समस्त उपस्थित लोगों ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्र गान किया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा देस भक्ति गीत, विकास गीत, भाषण कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए विद्यालय परिसर में आए हुए सभी लोगों का मन मोह लिया । इस मौके पर सम्मानित लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर मैं सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देता हूं। उन्होंने बच्चों व विद्यालय में आए सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश को आजाद हुआ था। उन्होंने कहा कि शिक्षा वो कुंजी है जिसे पढ़कर आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षा से बढ़कर कोई धन नहीं है।आप लोग हमारे देश के भविष्य हैं आने वाले समय में आप लोगों के कंधों पर देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय राय ने कहा कि हमें अपने कर्मों के प्रति जागरूक होना है । विकसित व सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए हमें संकल्पित होकर कार्य करना होगा । इस अवसर पर कम्पोजीट विद्यालय गगरन के प्रधानाध्यापक जावेद ने बच्चों के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इसी क्रम में क्षेत्र के गोहदा, असांव ,नुरपुर , दशवंतपुर अवंती, सरहुला, बहादुरपुर,बेमुआं , बेमुई , बिसुनपुरा सभी परिषदीय विद्यालयों, सरकारी भवनों, थाना परिसर, अस्पताल, सहकारी समिति पर तिरंगा झंडा रोहण किया गया और स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक संजय राय, सहायक अध्यापक रमेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, रितिका राय, उर्मिला देवी,नीता राय आदि लोग उपस्थित रहे।