Site icon जनस्वराज हिंदी

एसडीएम सेवराई ने नगर पंचायत दिलदारनगर का किया निरीक्षण,साफ-सफाई, और नालियों पर अतिक्रमण किए लोगो के खिलाफ दिए निर्देश,चार दुकानदारों का कराया चालान

IMG 20250702 WA0028

सेवराई। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत दिलदारनगर में उप जिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार ने बिजली विभाग के एसडीओ अमित कुमार के साथ नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, नालियों से अतिक्रमण और बिजली व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां बिजली के तार बासों के सहारे लटक रहे हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए। यह कार्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाना है।

अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को नालियों से अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। नालियों पर अवैध रूप से दुकान लगा कर अतिक्रमण किए चार लोगों पर कार्रवाई की गई। प्रत्येक दुकानदार पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुल चार लोगों से 4000 रुपये का चालान किया गया।

एसडीएम ने सभी वार्डों में जलभराव की समस्या के समाधान और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, एसबीएम गौतम कुमार और बिजली विभाग के अवर अभियंता सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

Exit mobile version