Site icon जनस्वराज हिंदी

चेयरमैन अविनाश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा

IMG 20250813 WA0059

 

दिलदारनगर (गाजीपुर):हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर के राम लीला मैदान में नगर पंचायत दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश  कुमार जायसवाल व अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार के नेतृत्व में नगर के सभासदों व विभिन्न स्कूल की बच्चियों के साथ बुधवार के दिन अपने अपने हाथों में तिरंगा झंडा के साथ भारत माता जय तथा बंदे मातरम के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया।

13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा के तहत नगर पंचायत दिलदारनगर में नगर पंचायत के चेयरमैन अविनाश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में नगर के सैकड़ों युवकों तथा नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं तथा गणमान्य लोगों के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, बन्दे मातरम के जयघोष के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया गया।तिरंगा यात्रा नगर के रामलीला मैदान से होते हुए पूरा बाजार भ्रमण किया।तिरंगा जुलूस में नगर के लोगो ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा‘ झण्डा ऊचॉ रहे हमारा’ देश भक्ति भावना के प्रति जोश भरा नारे के साथ भ्रमण किया गया।और साथ ही नगर में लोगो से घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा रैली में भारत माता के जय के नारो के उद्घोष के साथ देश के प्रति राष्ट्र भक्ति गीत गा कर प्रोत्साहित किया ।और अंत मे तिरँगा जुलूस में राष्ट्र गान के साथ समाप्त हुआ।

नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश कुमार जायसवाल ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के उन वीर सपूतों के सम्मान में निकाली गई है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। आज का दिन उनके बलिदान को याद करने और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का है।

इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार,एसबीएम प्रभारी गौतम कुमार,सभासद, राजेश कुमार उर्फ लखन,दीपक कुमार,तबरेज, कृष्ण मोहन गुप्ता, रमेश गुप्ता,घनश्याम यादव,गुड्डू,फ़रितु राजभर, के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुलूस के साथ दिलदारनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्र पुलिस बल के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

Exit mobile version